गांव नचार खेड़ा व पड़ोस का इतिहास History of nachar khera and neighbourhood
गांव नचार खेड़ा का इतिहास लगभग 300 साल पुराना है यहां पर सबसे पहले गांव बुड्ढा खेड़ा से आकर कुछ बुजुर्ग बस गए थे और उन्होंने धीरे-धीरे सामाजिक रूप से और आपसी भाईचारे के लिए तथा दैनिक कार्यों में आपसी सहयोग के लिए सभी जातियों के लोगों को बसा लिया था।
जैसे कि लोहे के काम के लिए लोहारों को और काठ या लकड़ी के काम के लिए खाती जाति के लोगों को तथा दो घर नाई जाति के थे एक घर बनिया जाति का।
गांव नचार खेड़ा का पुराना नाम क्या है? कुछ लोग सोचते हैं कि गांव नचार खेड़ा का पुराना नाम धरौंद खेड़ा / दरौंध खेडा है जबकि गाम दरौंद खेड़ा, गांव नचार खेड़ा व दुर्जनपुर के बीच खेतों में बना एक बेचिराग गांव है जिसे पुरातत्व विभाग हरियाणा द्वारा पुरातात्विक संरक्षण दे दिया गया है।
Comments
Post a Comment